ब्रेकिंग

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

सूचना

: अखिल भारतीय बिंझिया समाज’ के कार्यक्रम में पहुचेगे मुख्यमंत्री...स्थल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर...

Admin

Fri, Jan 5, 2024

सूरजपुर.  अधिकार वंचित आदिवासी संघर्ष समिति  द्वारा 09 जनवरी “अखिल भारतीय बिंझिया समाज” का महासम्मेलन किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। आयोजन के पूर्व की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिले के नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारीगण को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम के लिए बने मंच का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम ग्राम जमदेई, जयनगर क्षेत्र, जिला-सूरजपुर में आयोजित होना है। इस दौरान आई. कल्याण ऐलिसेला, डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम सूरजपुर लक्ष्मण तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें