ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अग्निवीर वायु सेना भर्ती लिखित परीक्षा...मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण...

Admin

Tue, Feb 13, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर.  जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा जिले से पंजीकृत अग्निवीर वायु सेना भर्ती के आवेदकों को 17 मार्च को आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने के पूर्व निशुल्क लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा। ऐसे आवेदक जो परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं वे अपने साथ अग्निवीर वायु सेना भर्ती रैली की ऑनलाइन पंजीयन एवं आधार कार्ड की छायाप्रति एवं व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर के हेमन्त कुमार मोबाईल नम्बर 6260502519, 8269722076 सम्पर्क कर के भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकतें है। ताकि परीक्षा पूर्व सामान्य अध्ययन और रीजनिंग विशेषज्ञों के द्वारा भौतिक, गणित, अंग्रेजी विषयों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सकें।

भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ के लिए आवेदन 13 फरवरी से...

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी 2024 को प्रारंभ हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 तक है। जिसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर भर्ती की जावेगी। इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं, 12वीं होना आवश्यक है। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने हेतु आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindiananarmy.nic-in  में करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें