ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: अतिक्रमण पर कार्रवाई, 5 एकड़ शासकीय भूमि कराई गई कब्जा मुक्त...

Admin

Wed, Jun 4, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पचिरा में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की गई है। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पचिरा गांव में करीब 5 एकड़ शासकीय भूमि को पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस भूमि के 3 एकड़ क्षेत्र में अब ब्लॉक प्लांटेशन किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही ग्रामवासियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के दौरान पचिरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आवेदन सौंपते हुए गांव की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण किया और संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सूरजपुर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल ने बताया गया कि  कार्रवाई के दौरान ग्राम पचिरा के खसरा नंबर 522 (गौठान) एवं 1000 (नदी) पर अवैध कब्जे पाए गए थे। राजस्व टीम ने यहां से मनोज द्वारा निर्मित झोपड़ी को हटाया, वहीं गोरख राजवाड़े और देवी प्रसाद के द्वारा अतिक्रमित की गई खेतों की मेड़ें समतल की गईं। खसरा नंबर 144 (छोटे झाड़ियों का जंगल) में स्थित राकेश अग्रवाल के ईंट भट्टे को समतलीकरण कर हटाया गया, साथ ही धरमजीत, संतोष कुर्रे एवं विछवा कुर्रे की मेड़ों को भी इस कार्यवाही के माध्यम से हटाया गया और लगभग 05 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। सुशासन तिहार के दौरान  आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें