ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अब सोमवार को होगा कलेक्टर जनदर्शन.... सुबह 10ः00 से 12ः00 बजे तक ई जनदर्शन.... दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे तक जिला संयुक्त कार्यालय में आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन...

Admin

Fri, Jan 5, 2024

विशाल पटेल

सूरजपुर. पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब से सोमवार की है। जिसमें सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक का समय ई जनदर्शन के लिये निर्धारित किया गया है। जिसमें जिले के सभी विकासखंड के लोग अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में ई जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसमें व्यक्ति जनपद कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर, स्वान (स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क) रूम से कनेक्ट होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकता है। इसके पश्चात दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे की समयावधि में जिला संयुक्त कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा समय सीमा की बैठक अपने पूर्व निर्धारित दिन मंगलवार को ही आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन का आग्रह है कि आने वाले सोमवार 08 जनवरी से आप सभी इस नवीन समय सारणी का पालन करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें