ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Tue, Feb 13, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. जरही निवासी शुभम गुप्ता पिता तुलसीदास गुप्ता ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई विट्टु गुप्ता के मोबाईल फेसबुक में गलत आरोप लगाकर परेशान करने का पोस्ट किया गया था जिसे देखने के बाद तथा तलाश करने पर बिट्टु गुप्ता का शव डुमरिया बांध पानी में पाए जाने के आशय की सूचना पर थाना भटगांव में मर्ग कायम किया गया। भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल व शव निरीक्षण, उपरान्त मृतक का पीएम कराया। मर्ग जांच में गवाहों के कथनों व मृतक के मृत्यु के पूर्व का मोबाईल फोन में लेख किया गया सुसाईडल नोट का स्क्रीन शार्ट के अवलोकन पर दिनांक 09.02.24 के रात्रि में हिमांशु क्लाथ स्टोर जरही में लगे आग से छति के संबंध में उमेश गुप्ता, राजु गुप्ता, रेखा गुप्ता एवं चंदकी गुप्ता मॉ दुर्गा वस्त्रालय के द्वारा मृतक बिट्टु उसके पिता तुलसी दास गुप्ता तथा उनके दुकान के कर्मचारी पर आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा था जिससे उपरोक्त आरोपी उमेश गुप्ता, राजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, चंदकी गुप्ता मॉ दुर्गा वस्त्रालय जरही द्वारा आग लगाने का झूठा आरोप लगाकर समाज में मानसिक रूप से अपमानित कर आत्महत्या करने हेतु दुष्प्रेरित किया गया जिससे मृतक दिनांक 12.02.24 को मोबाईल फोन पर सुसाईड नोट लेख कर डुमरिया बांध के पानी में डुबकर आत्महत्या करना पाया गया। आरोपी उमेश, राजू, रेखा व चंदकी का कृत्य धारा 306, 34 भादसं का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। भटगांव पुलिस ने विवेचना करते हुए प्रकरण के आरोपी उमेश गुप्ता पिता रामनरेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम कोरंधा, राजू गुप्ता पिता रामनरेश गुप्ता उम्र 38 वर्ष ग्राम कोरंधा, रेखा गुप्ता पति राजु गुप्ता उम्र 29 वर्ष, चंदकी गुप्ता पिता भवसागर गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी कोरंधा, थाना भटगांव को पकड़ा गया और विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें