ब्रेकिंग

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

सूचना

: आदिवासी युवतियों से शादी कर प्रॉपर्टी खरीदने के मामलों पर अब होगी कार्यवाही...चलेगी व्यापक मुहिम...

Admin

Tue, Jan 31, 2023

सूरजपुर. आदिवासी युवतियों से शादी ताकि उनके नाम से खरीद सकें आदिवासी प्रॉपर्टी, पर संज्ञान लेते हुए सरगुजा संभाग के संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग के निर्देश पर नीलम टोप्पो, उपायुक्त, सरगुजा संभाग के द्वारा सरगुजा संभाग के जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला कलेक्टरों को संबोधित एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें अनुसूचित जनजाति की महिलाओं से गैर अजजा पुरुष द्वारा शादी कर अजजा की महिलाओं के नाम पर जमीन खरीदी के मामलों की विस्तृत जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के साथ ही ऐसे मामलों की सतत् मॉनिटरिंग करने, साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कार्यवाही की समीक्षा करने तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं। ऐसे मामलों की जाँच एवं की गई कार्यवाही की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए दो प्रपत्र भी जारी किए गये हैं। ऐसे मामलों की जानकारी रखने वाले व्यक्ति संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार या हल्का पटवारी को जानकारी दे सकते हैं। गौरतलब है कि इस तरह की कृत्य करने वाले अधिकांश अधिकारी कर्मचारी भी है जिन पर समुचित कार्यवाही क्या हो पायेगी..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें