ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: आयुष केन्द्रों में ओपीडी तथा पंचकर्म की सेवाएं...

Admin

Thu, Mar 16, 2023

सूरजपुर. संचालक आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केडी मिश्रा के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में संचालित आयुष केन्द्रों में प्रत्येक गुरुवार को सियान जतन के तहत वृद्धावस्था में उत्पन्न होने वाली शारीरिक, मानसिक समस्याओं की चिकित्सा हेतु विशेष ओ पी डी तथा पंचकर्म की सेवाएं दी जा रही हैं। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. एस के त्रिपाठी ने बताया कि मई 2020 से फरवरी 2023 तक कुल 7200 वृद्धजनो की चिकित्सा सियान जतन  के तहत की गई है। प्रत्येक गुरुवार को सियान में विशेष ओपीडी पंचकर्म , नाड़ी स्वेदन, कटी बस्ती, पत्र पिंड स्वेद, शिरोधारा, योग, आहार विहार की जानकारी दी जाती है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें