ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन... मरीजों का उपचार औषधि का किया गया वितरण...

Admin

Thu, Mar 16, 2023

सूरजपुर.  रामानुजनगर के ग्राम छिंदिया में बीएमओ डॉ. डी के विश्वकर्मा व बीपीएम संदीप नामदेव के उपस्थित में ग्राम की सरपंच श्रीमती आशा सिंह के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष केंद्र टीम रामानुजनगर द्वारा विशेष आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन  किया गया । शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. सीमा त्रिपाठी , डॉ. प्रियंका टोप्पो , डॉ. रितु शाण्डिल्य, पर्यवेक्षक विजय सिंह, देवेंद्र दुबे, फार्मासिस्ट अर्चना पांडेय, ज्ञानेन्द्र पांडेय, मनीष, तुलेश सिंह द्वारा मरीजों का उपचार कर निःशुल्क औषधि वितरित की गई। ऑपरेटर अखिलेश ठाकुर के द्वारा 25 ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।  शिविर में आयुष टीम व एमटी श्रीमती देवी, मितानिन कविता, फूलमती, इन्दू, दशमेट, मानकुंवर, सुरेखा, संध्या, रामकुंवर, सुशीला, सरिता के द्वारा योग व आयुर्वेद के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। शिविर में 168 मरीजों का उपचार किया गया। बीएमओ डॉ. डी के विश्वकर्मा द्वारा मितानिनों को 27 चरण मितानिन प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में मितानिन ट्रेनर, मितानिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शरीक हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें