ब्रेकिंग

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

सूचना

: आरबीसी 6-4 के तहत 73 लाख 50 हजार की सहायता राशि मंजूर...

Admin

Mon, Dec 11, 2023

सूरजपुर.  न्यायालय अपर कलेक्टर राजस्व शाखा द्वारा आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा व दुर्घटना से मृत्य परिवारों को 73 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई। इस पर प्रकाश डालते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि सर्प दंष के कारण, तालाब व कुआं में डूबन के कारण, आकाशीय बिजली गिरने के कारण एवं इत्यादि प्राकृतिक आपदा कारणो से मृत्य परिवारो के लिए छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसी के तहत जिले के आठ तहसील प्रतापपुर, लटोरी, प्रेमनगर, रामानुजनगर, भटगांव, बिहारपुर, सूरजपुर व भैयाथान के 19 मृतकों के निकटतम वारिसानों को 73 लाख 50 हजार रुपय की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें