ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: उदयपुर वन परिक्षेत्र में गज आतंक... हाथियों ने घंटो सड़क पर जमाया डेरा...फसलों को पहुंचाया नुकसान... 

Admin

Sun, Sep 24, 2023

उदयपुर. वन परिक्षेत्र उदयपुर में 11 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। गज आतंक का आलम ऐसा की लोग दहशत में रात घर के बाहर बिताने को मजबूर हो रहे हैं। 17 दिनों से डेरा जमाये हाथियों के दल ने सैकड़ो किसानों के धान की फसलों को बर्बाद कर दिया है। हाथियों से बचाव के लिए वन अमला मुनादी करा रही है शाम के वक्त जंगल किनारे रहने वाले ग्रामीणों को शासकीय स्कूल आंगनबाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार को हाथियों शाम होते ही केदमा मुख्य मार्ग पर आवागमन पहुच गये, हाथियों के सड़क पर विचरण करने उसके पास के बाड़ी में लगे मक्का को आहार बनाकर बर्बाद करते रहा. इस दौरान रात ग्यारह बजे तक केदमा मार्ग को बंद रहा. वन अमला ने सुरक्षा की दृष्टि से जजगी, लक्ष्मणगढ़, उपकापारा सभी जगहों पर अस्थाई बेरियर लगाया है। तीन घंटे सड़क अवरुद्ध रहने के बाद बहाल हुआ इस दौरान केदमा जाने यात्री बस के साथ बाजार करने वाले लोग वही फंसे रहे। हाथियों की निगरानी में वन परिक्षेत्र अधिकारी गजेंद्र दोहरे के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर अजीत सिंह, वनपाल गिरीश बहादुर सिंह, शशिकांत सिंह, नंद कुमार, बसंत भरत, परमेश्वर, अमरनाथ, बुधसाय, आर्मों कुमार, राजेश राजवाड़े, संतोष पैकरा सहित सुरक्षा श्रमिक कृष्णा यादव,  अजय सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें