ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: एक की जान जाने के बाद पुलिस ने गाँव में जन चौपाल लगाया... नशे के विरूद्ध दी जानकारी...

Admin

Sat, Apr 15, 2023

सूरजपुर. देवनगर में नशे से एक युवक की जान चली जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने गाँव में जन चौपाल लगाकर नशे के विरूद्ध ग्रामीणों को जानकारी दी गई. गौरतलब है कि जिले में पुलिस के तमाम दावों के बावजूद नशीली दवाओं का कारोबार बेखौफ संचालित है नशीली दवा से युवा बर्बाद हो रहे है तो वही कई घर तबाह हो चुके है. एक की जान जाने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने देवनगर गाँव में जन चौपाल लगाया. जिसमे लोगों की शिकायतों को सुना और निराकरण किया। इस दौरान आमजन को अवैध नशे के कारोबार सहित अवैध धंधे में लिप्त लोगों की सूचना मुखर होकर पुलिस को दें ताकि उनसे सख्ती से निपटा जा सके। नशे को लेकर उपस्थित ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लोगों को नशा से बचाने को लेकर रणनीति बनाई गई। जन चौपाल में साइबर अपराध, वर्तमान दौर में हो रहे धोखाधड़ी सहित विविध जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों, प्राकृतिक आपदा के मामले में राहत राशि, सहित विधिक जानकारियों से अवगत कराया, महिला सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में अवगत कराया। इसी क्रम में नशा न करने की समझाईश देते हुए नशे से होने वाली आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक हानियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान एसआई संतोष सिंह, जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, देवनगर सरपंच रामनाथ, उप सरपंच, पंच, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानीत, पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें