ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: एसईसीएल बिश्रामपुर के भूमिगत खान परियोजना से प्रभावित गांव के समस्या को लेकर बैठक... आयोजित

Admin

Thu, Mar 16, 2023

सूरजपुर.  कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित सक्सेना की उपस्थिति में बिश्रामपुर क्षेत्र के गायत्री एवं केतकी भूमिगत खान परियोजना से प्रभावित गाँव गेतरा एवं जोबगा के ग्रामीणों के समस्या के निराकरण के लिए आज पुनर्वास समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष की गई।जिसमे गायत्री परियोजना एवं केतकी परियोजना प्रभावित गेतरा एवं जोबगा गाँव के निजी भूमि स्वामियों के सीबीए एक्ट के तहत् अधिग्रहित भूमि एवं केतकी परियोजना के लिए ऑल राइट के तहत सीबीए एक्ट में अधिग्रहन की जाने वाली भूमि के एवज में मुआवजे एवं रोजगार के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों सीबीए एक्ट के तहत अधिग्रहित की जाने वाली ग्राम गेतरा एवं जोबगा की भूमि के एवज में कोल इंडिया आर एण्ड आर पॉलिसी 2012 के प्रावधानों के अनुसार रोजगार के लिए क्लबींग एवं घटते हुए क्रम के संबंध में जानकारी दी गयी। गायत्री परियोजना के लिए अधीग्रहित की गई भूमि में रोजगार के लिए अपात्र भू-स्वामियों के भूमि संबंधी रिकार्ड के जांच व समीक्षा के उपरांत कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सूरजपुर को 15 अप्रैल तक जांच करने के लिए निर्देश दिए। महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने छत्तीसगढ़ ढाबा से मानी चौक तक रोड चौड़ीकरण के लिए एसईसीएल मुख्यालय से अनुमति प्राप्त होने की जानकारी बैठक में दिया एवं रोड  चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र हो जाने की बात कही। उन्होंने सीएसआर के तहत गेतरा पोंडी, मानी एवं अन्य गाँव में किये गए एवं किये जाने वाले कामों के बारे में बताया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि ग्राम वासियों के हित में कार्य किया जाएगा। आप सभी का सहयोग आवश्यक है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा शंकर दीक्षित, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम ,सरपंच ग्राम गेतरा,ग्राम जोबगा के साथ दोनों गांव के 10-10 प्रतिनिधि उपस्थित हुए। एसईसीएल से संजय एम मिश्रा, उप क्षेत्रीय प्रबंधक आरजीके, जी सी  जांगीर, स्टाफ ऑफिसर योजना एवं परियोजना, अंजीत कुमार सिंह नोडल ऑफिसर भू एवं राजस्व, सतीश वर्मा नोडल ऑफिसर सी.एस. आर, आर. के शर्मा मुख्य प्रबंधक कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें