ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम...

Admin

Thu, Jul 27, 2023

सूरजपुर. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में एन.एस.एस. स्वीप इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. एच.एन.दुबे के उद्बोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर सी.बी. मिश्रा तथा दिग्विजय सिंह ने स्वीप प्रोग्राम वोटर हेल्पलाइन एप तथा संभाग में आयोजित किये जा रहे, चला संगी वोट देहे का विस्तृत वर्णन किया। एन.एस.एस. जिला सूरजपुर के डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर चंद्रभूषण मिश्रा ने पहली बार मत देने वाले विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई। एन.एस.एस. इकाई की प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री पुजांजली भगत ने आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी के संबंध में प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक प्राध्यापक पुनीत गुप्ता ने लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व के संबंध में विद्यार्थियों के साथ सारगर्भित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विनोद कुमार साहू तथा सहायक प्राध्यापक गण संदीप सोनी, आनन्द पैकरा, डॉ. धनंजय पांडे तथा रोहित सेठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें