ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: कांकेर कलेक्टर के खिलाफ छत्तीसगढ डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने खोला मोर्चा...कार्यपालन अभियंता को अपमान,अभद्र,अश्लील गाली के साथ गिरफ्तारी कर 4 घंटे तक थाने मे बैठाने का मामला... 9 अक्टुबर तक कार्यवाही नही तो...10 से सभी जिलो होगी धरना प्रदर्शन...

Admin

Fri, Oct 4, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-छत्तीसगढ डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने कांकेर कलेक्टर के एल चैहान के द्वारा मुख्यमंत्री के गढिया महोत्सव मे शामिल होने के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता डी राम को सर्वाजनिक रुप से अपमानित करते हुये अभद्रता कर अश्लील गाली देने के साथ गिरफ्तार कर चार घंटे तक थाने मे बैठाने के मामले मे संज्ञान मे लेते हुये कलेक्टर कांकेर को जिले के प्रभार से हटाकर उनके विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग करते हुये मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव के नाम सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुये चेतावनी दी है कि आगामी 09 अक्टुबर तक कार्यवाही नही की जाती है तो 10 अक्टुबर को छत्तीसगढ के सभी जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा। संघ के प्रांताध्यक्ष इंजीनियर आर के रिछारिया एंव महामंत्री इंजीनियर पी के नामदेव ने बताया कि छत्तीसगढ राज्य मे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी निरंकुष होते जा रहे है|मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियो को खुश कर अपनी कुर्सी बचाने व अपनी गोपनीय प्रतिवेदन मे सकारात्मक टीप लिखवाने के लिये विभागीय बैठक मे समीक्षा के दौरान अन्य विभागो के अधिकारी-कर्मचारियो के साथ अपमानजनक अभद्र व्यवहार के साथ अश्लील भाषा तक का इस्तेमाल कर रहे है ऐसे मे भारतीय प्रशासनिक सेवा मे दिये जाने वाले प्रशिक्षण इनकी शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह खडा करते हुये संघ ने कहा कि ऐसे अधिकारियो को चिन्हित कर फिर से प्रशिक्षण देने की जरुरत बताई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें