ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: काउंटिंग ऑब्जर्वर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण...

Admin

Sun, Jun 2, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  लोकसभा निर्वाचन की मतगणना पारदर्शिता के साथ हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर ए. बी विजय कुमार व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज आईटीआई पर्री स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां उनके द्वारा मतगणना केंद्र की आधारभूत संरचना, सुरक्षा व्यवस्था व बैठक व्यवस्था के साथ-साथ स्ट्रांग रूम, निर्वाचन कार्यालय कक्ष, ऑब्जर्वर कक्ष का क्रमवार जायजा लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली प्रबंधन और पेयजल की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मतगणना दिवस के एक दिन पूर्व मतगणना से संबंधित क्रियाओं का मॉक ड्रिल सुनिश्चित किया गया है। सीसीटीवी की कड़ी निगरानी के साथ-साथ मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। सबसे भीतरी स्तर पर केंद्रीय पुलिस बल, मध्यस्तर पर विशेष सशस्त्र बल तथा सबसे बाहरी स्तर पर पुलिस बल तैनात है। इस दौरान राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा, तीनो विधानसभा के एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें