ब्रेकिंग

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

सूचना

: केतका आश्रम की छात्रा का चयन हुआ नवोदय विद्यालय में...

Admin

Mon, Apr 1, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. 'होनहार बिरवान के होत चिकने पात' कहावत को चरितार्थ करते हुए प्राथमिक शाला बालक आश्रम केतका की छात्रा कुमारी आयुषी ने नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय व ग्राम का नाम रोशन किया है।संस्था के प्रधान पाठक राकेश शुक्ला जी ने बताया कि छात्रा प्रारंभ से ही मेघावी थी,उसने अपने कठिन परिश्रम से नवोदय विद्यालय में चयनित होकर ये सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।संकुल प्रभारी शिवमंगल सिंह ने छात्रा के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए छात्रा को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले विद्यालय परिवार व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की।कुमारी आयुषी ग्राम केतका के कामेश्वर सिंह व सरिता सिंह की पुत्री है।आयुषी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने गुरुजनों रविन्द्र सिंह, शबीना मिंज,देविका वैष्णव व सहपाठियों को दिया।आयुषी के चयन से विद्यालय व ग्राम में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें