ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भंडारण पर बैठक...की जाएगी सतत मॉनिटरिंग...

Admin

Tue, Sep 5, 2023

सूरजपुर. समय सीमा की बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उच्च न्यायालय द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भंडारण की रोकथाम के लिए, दिये गए दिशा निर्देश पर प्रभावी कदम उठाने के के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।उन्होंने बताया कि खनिज अधिनियम के अनुसार 15 जून के पश्चात नदी से रेत उत्खनन प्रतिबंधित है। इसलिए वर्तमान में व्यावसायिक उद्देश्य के लिए रेत खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद भी यदि कोई अवैध तरीके से उत्खनन के कार्य में संलिप्त है, तो उन पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी। अवैध उत्खनन के मामलों को नग्णय करने की दिशा में कार्य करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उत्खनन स्थलों का चिन्हांकन करने के लिए कहा, साथ ही उन्होंने सतत मॉनिटरिंग के आदेश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने रेत उत्खनन के लिए उपयोग में आने वाले आवागमन मार्ग पर संबंधित अधिकारियों को गश्त करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने उत्खनन क्षेत्र के क्रॉसिंग पॉइंट्स पर अवैध रेत खनन रोकने संबंधी सरकारी दिशा-निर्देश का प्रदर्शन फ्लेक्स के माध्यम से करने के लिए कहा ताकि लोगों में जन चेतना का प्रचार प्रसार हो और वो दिशा निर्देश का अनुसरण करें ।
     

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें