ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद और गुस्से में डण्डा से वार कर पत्नी को मौत की नींद सुला दी...आरोपी पति को गिरफ्तार...

Admin

Sun, Sep 10, 2023

सूरजपुर. बसदेई पुलिस चौकी के कुसमुसी गाँव में खाना बनाने को लेकर हुये विवाद में पति ने गुस्से में आकर डण्डा से वार कर पत्नी को मौत की नींद सुला दी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला शनिवार की है कुसमुसी के रहने वाले राय सिंह की पत्नी सुनीता शराब पीकर घुमती फिरती रहती थी और वह शाम को खाना नहीं बनाई थी, खाना बनाने के लिए बोलने पर खाना नहीं बनाई जिस वजह से गुस्से में आकर उसने डण्डा से मारपीट कर हत्या कर दिया। ओम प्रकाश पैंकरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर दबिश देकर राय सिंह पैंकरा पिता सुखल 42 वर्ष निवासी कुसमुसी, चौकी बसदेई को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला जरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, एएसआई बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, अमित सिंह व संगीत राजवाड़े सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें