ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: गांव चलो घर चलो अभियान...केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले जनता- बाबूलाल अग्रवाल

Admin

Sun, Feb 11, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. भाजपा के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने मंडल प्रेमनगर के ग्राम पंचायत भगवानपुर मे गांव चलो घर चलो अभियान के तहत घर.घर पहुंचकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया।इस अभियान मे भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो दिवसीय आवासीय प्रवास कर पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा किया।अभियान के प्रथम दिवस बूथ समिति बैठक पन्ना प्रभारियों से मुलाकात व चर्चा, जनसंघ काल के भाजपा कार्यकर्ता बेचन सिदार,भंवरसाय पैकरा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।नवमतदाता,सांस्कृतिक दल के सदस्य, संत समाज ,कृषको से चर्चा कर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया।अभियान के दूसरे दिन देवस्थल की साफ सफाई कर जनजागरूकता के साथ स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।श्री अग्रवाल ने गांव चलो घर चलो अभियान के तहत विभिन्न समाज प्रमुख से मुलाकात कर  सरकार द्वारा संचालित हो रहे  विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें