ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: गुरूवार को 8 अभ्यर्थियों ने लिया फॉर्म, 8 ने जमा किया...

Admin

Thu, Oct 26, 2023

सूरजपुर.  नामांकन के दौर में गुरुवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये विधानसभा वार कुल 08 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त लिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के लिए खेलसाय , भटगांव (05) के लिए दिलीप कुमार यादव,अशोक कुमार राजवाड़े, संदीप कुशवाहा, प्रदीप कुमार, प्रतापपुर (06) के लिए शकुंतला पैकरा,सुमित्रा मराबी,सुन्दरलाल ने नाम निर्देशन फार्म लिया है। इसके साथ ही प्रेमनगर (04) विधानसभा से संतोष कुमार व गोगपा प्रत्याशी जयनाथ केराम ने नाम निर्देशन फार्म जमा किया है। भटगांव (05) विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े, नरेंद्र साहू, आम आदमी पार्टी से सुरेन्द्र गुप्ता सहित सुनील कुमार गुप्ता ने नाम निर्देशन फार्म जमा किया है। तो वही प्रतापपुर (06) विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते व कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी मराबी ने नाम निर्देशन फार्म जमा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें