ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: गोठानो के माध्यम से बड़ा भ्रष्टाचार- रामसेवक पैकरा

Admin

Fri, May 26, 2023

सूरजपुर. भारतीय जनता पार्टी ने गोठानो का निरीक्षण पश्चात प्रेस वार्ता कर भूपेश सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया। आज यहाँ विश्राम भवन मे जिला भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता मे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भूपेश सरकार द्वारा गोठानो मे हजारों करोड़ रूपये के घोटाले का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों की टीम जिले के 275 से अधिक गोठानो का दौराकर वस्तु स्थिति से अवगत हुई जहां किसी भी गोठान मे गौवंश देखने को नही मिले। सरकार द्वारा गोठान निर्माण पर 06लाख से 15लाख तक की राशि मनरेगा व अन्य मदों से खर्च की गई है,लेकिन गोठान मे न तो चारे पानी की व्यवस्था है और नही मवेशियों के  देखरेख के लिए कोई श्रमिक काम पर मिले। गोठानो में वर्मीकम्पोस्ट बनाने के नाम पर एक बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासनिक दबाव में फर्जी गोबर खरीदी दिखाकर  गोठान समिति अपने करीबियों को लाभ पहुंचा रही है।श्री पैकरा ने आरोप लगाया कि जिले में एक भी गोठान उपयोग मे नही है और मै जिले के मंत्री विधायक गण को आमंत्रित करता हूं किसी भी तीन गोठान का हमारे साथ भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधन व गौवंश दिखा दें। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि गांव गांव मे बने गोठान सत्ताधारी दल से जुड़े लोगो के लिए भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए है। गोठान मे कोई गतिविधि नही हो रही है इसके बावजूद हर माह राशि का आहरण किया जा रहा है। उन्होंने जिले के प्रेमनगर ओड़गी, रामानुजनगर के कई गोठानो की जानकारी दी जो गांव से दूर पथरीले चट्टान वाली जमीन पर बना दिया गया है वहां कभी भी कोई मवेशी आज तक नही है। उन्होंने आदर्श गोठान केशवनगर मे ट्यूबवेल व सोलर पैनल गायब करने का आरोप लगाते हुए कहा का आज गोठान मे पानी की व्यवस्था ठप्प है। इस दौरान जिलामहामंत्री राजेश महलवाला, थलेश्वर साहू,संदीप अग्रवाल, जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी ,अजय अग्रवाल,कृष्ण कुमार गोयल, संस्कार अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें