ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: गोविंदपुर, लटोरी, नवापारा कला में नये-उपकेंद्र निर्माण...

Admin

Sat, Feb 4, 2023

सूरजपुर.  मुख्यमंत्री के भेट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले के ग्राम - गोविंदपुर, लटोरी नवापाराकला में नया उपकेन्द्र निर्माण, धवईटिकरा ग्राम का विद्युतिकरण से, क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को बेहतर विद्युत संचालन के व्यवस्था के लिए नया उपकेन्द्र एवं विद्युतिकरण की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल के घोषणाओं को अमल करते हुए विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है क्षेत्र में लो-वोल्टेज निदान के लिए बिजली लाइन बिछाने एंव उपकेंद्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में बिजली नियमित मिलेगा एंव बिजली संबंधित व्यवधान का निराकरण शिघ्र होगा एवं लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने बताया की विद्युतीकरण एवं सब स्टेशन का कार्य होने से बिजली की समस्या दूर होने के साथ ही हाथियों से डर दूर हो जायेगा साथ ही क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा एवं गर्मी में पंखे, कूलर आदि चलाने में सुविधा होगी  विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम गोविंदपुर, लटोरी, नवापारा कला में नया विद्युत सबस्टेशन एवं धवईटिकरा में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे क्षेत्र के रहवासियों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गौरतलब है कि जिला-सुरजपुर के विभिन्न अंचल में तीन नये 33.11के0व्ही0 उपकेंद्र गोविंदपुर (रेवटी), लटोरी, नवापाराकला (प्रेमनगर) में 3Û3.15 एमव्हीए पाॅवर-ट्रांसफार्मर, 33के0व्ही0लाइन -28.02 किमी, 11केव्ही लाइन - 27.19 किमी, कुल लागत राशि - 799.77 लाख रुपए से बनाया गया है। प्रेमनगर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 132/33केव्ही उपकेंद्र सलका से 33/11केव्ही उपकेंद्र उमेश्वरपुर को जोड़ने हेतु 33 केव्ही लाइन 19.52 किमी, कुल लागत राशि-186.58 लाख रुपए एवं प्रेमनगर के ग्राम-धवईटिकरा को विद्युतिकरण के लिए 11 केव्ही लाइन-3.3 किमी, एलटीलाइन-1.7 कि0मी0, 1Û25 केव्हीए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लागत-27.93 लाख के काम का कार्य प्रगतिरत है। अंचल में नये उपकेंद्र निर्माण और नये लाइनों के सृजन से क्षेत्र की विद्युत-प्रणाली को मजबूती मिलेगी, बिजली कम्पनी के अधिकारियों-कर्मचारियों के निरंतर सहयोग से किसान व ग्रामीण उपभोक्ताओं को विद्युत की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी एवं लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें