ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी... साइबर अपराध व धोखाधड़ी से बचाव को लेकर किया जागरूक...

Admin

Mon, Jun 26, 2023

सूरजपुर. जिले की पुलिस थाना-चौकी प्रभारियों को चलित थाना लगाकर नागरिकों की समस्या-शिकायतों का निराकरण करने, महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बने कानूनी प्रावधानों, धोखाधड़ी व साईबर अपराध से बचाव की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है. रविवार को थाना चंदौरा पुलिस के द्वारा ग्राम पहिया में चलित थाना का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंच की मौजूदगी में किया।

            इस दौरान थाना प्रभारी चंदौरा सी.पी.तिवारी ने चलित थाना में मौजूद ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और निराकरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए आधार, एटीएम व खाता नंबर की जानकारी किसी को नहीं बताने, बीमा और लॉटरी लगने के नाम पर किसी धोखेबाज का फोन आने पर किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा ओटीपी न बताने कहा, किसी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर तत्काल पुलिस थाना को सूचित करने की समझाईश दी। ग्रामीणों को बाल विवाह, मानव तस्करी तथा महिलाओं-बच्चों के विरूद्व होने वाले अपराधों के संबंध में कानूनी प्रावधानों, यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने एवं गांव में किसी अंजान व्यक्ति के आने पर उसकी सूचना देने की बात कही। इसी क्रम में नशा न करने की समझाईश देते हुए नशे से होने वाली आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक हानियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, प्रतिनिधि शिवभजन मरावी, ग्राम सरपंच व काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें