ब्रेकिंग

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

सूचना

: चार तकनीकी सहायक के साथ एक रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस...

Admin

Wed, Jun 14, 2023

सूरजपुर.  जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे बिना पूर्व सूचना के चार तकनीकी सहायक अनुपस्थित पाये गये। ग्राम पंचायत रामपुर, जगन्नाथपुर, करंजवार (खोरमा), दवनकरा, रेवटी जनपद पंचायत प्रतापपुर, में ग्राम पंचायत के माध्यम से गोबर खरीदी के कार्य,निगरानी एवं ग्राम पंचायत से अधिक से अधिक गोबर खरीदी हेतु आपको आदेशित किया गया है पर इनके द्वारा आज दिनांक तक ग्राम पंचायत रामपुर, जगन्नाथपुर, करंजवार (खोरमा), दवनकरा तथा रेवटी में गोबर खरीदी कार्य 10 क्विंटल से कम है। जिसके लिये कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया है। गोधन न्याय के कार्य हेतु आयोजित समीक्षा बैठक एवं मौखिक रूप से बार-बार निर्देशित करने के बावजूद अपने दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में न कर पाना, कार्य के प्रति लापरवाही निरंकुशता एवं असमर्थता के साथ उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया गया। जिसके लिये चार तकनीकी सहायक के साथ एक रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जरी कर एक दिवस का अवैतनिक किया गया है। महत्वपूर्ण योजनांतर्गत इस प्रकार कार्य करना सिविल सेवा (संविदा भर्ती नियम) 2012 एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। जरी आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के अभिमत सहित अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष दिवस के भीतर उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें स्पष्टीकरण संतोषजनक एवं प्रमाणित नहीं होने पर आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें