ब्रेकिंग

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

सूचना

: चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार...

Admin

Fri, Nov 24, 2023

सूरजपुर. ग्राम सिरसी, चौकी बसदेई निवासी चन्द्रवती कुशवाहा ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि लड़का संदीप घर में अण्डा चना का दुकान खोला था दिनांक 7 नवम्बर को गांव को भोलू यादव दुकान में आया था और घुमकर देखा और चला गया, रात्रि में लड़का दुकान बंद करके सोने चला गया। दूसरे दिन दुकान जाने पर दुकान का दरवाजा खुला था दुकान में रखा गैस सिलेण्डर एवं चूल्हा नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत पर धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए संदेही भोलू यादव को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी छत्तर के साथ मिलकर दुकान से गैस टंकी और चूल्हा को चोरी कर आपस में बांट लिए है, आरोपी भोलू यादव पिता भारत राम यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम सिरसी के निशानदेही पर गैस सिलेण्डर बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में छत्तर देवांगन फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें