ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: चोरी की 21 सायकल के साथ एक गिरफ्तार...

Admin

Sun, Mar 5, 2023

सूरजपुर. जयनगर पुलिस ने 83 हजार रूपये कीमत के चोरी की 21 सायकल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि श्रीगढ़ अम्बिकापुर निवासी बाबुलाल अगरिया चोरी की सायकल बेचने की फिराक में सिलफिली में घूम रहा है पुलिस ने सिलफिली में घेराबंदी कर बाबुलाल अगरिया को रेंजर सायकल सहित पकड़ा जिससे सायकल संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। कड़ी पूछताछ पर उसने बताया कि करीब 6 माह के भीतर अम्बिकापुर बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज एवं मल्टीपरपज स्कूल से 21 नग सायकल चोरी कर किया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी के 20 नग और सायकल बरामद किया गया। मामले में कुल 21 नग सायकल कीमत करीब 83000 रूपये का बरामद कर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर आरोपी बाबुलाल उर्फ कुल्लू अगरिया पिता स्व. सुखदेव अगरिया उम्र 50 वर्ष निवासी श्रीगढ़, थाना कोतवाली अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई वरूण तिवारी, आरक्षक शक्ति पासवान, रमेश कसेरा, सोनू सिंह, सैनिक नोहर राजवाड़े व जहांगीर मुजाहिद सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें