ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जंगल में स्कूटी सवार महिलाओं से लूट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Mar 29, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. सोनवाही जंगल में स्कूटी सवार दो महिलाओं से लूट करने वाले एक आरोपी को लटोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते दिन ग्राम गजाधरपुर निवासी कांती देवी ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 मार्च को अपनी लड़की के साथ स्कूटी से गांधीनगर अम्बिकापुर पकड़ा दुकान गए थे जहां से खरीददारी कर वापस घर गजाधरपुर आ रहे थे दोपहर में सोनवाही जंगल के पास पहुंचे थे कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में आए और बोले कि रूको, तब डरकर यह रूक गए उसी दौरान दोनों व्यक्ति बोले कि झोला चेक कराओ क्या है इसमें कहते हुए झोला छीन लिए तथा झोला में रखा 2 नग पर्स जिसमें 4200 रूपये थे उसे छीनकर मोटर सायकल से दोनों अम्बिकापुर की ओर भाग गए, जिस वे स्कूटी से पीछा भी किये लेकिन दोनों भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 392, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर संदेही शहजोर अली पिता अयुब अली 32 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला अम्बिकापुर थाना कोतवाली को पकड़ा गया जिसके बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी लटोरी से शिनाख्ती की कार्यवाही कराने पर प्रार्थियां ने पहचान किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक के दोपहर में हीरो स्पेलडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीएस 7142 में एक अन्य व्यक्ति के साथ ग्राम करवां जा रहे थे, अम्बिकापुर बनारस रोड़ में ग्राम सोनवाही जंगल पहुंचे थे तब सामने दो महिला स्कूटी से जा रहे थे जिन्हें आवाज देकर रोकते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिये और लूट की रकम में से 400 रूपये का पेट्रोल डलवाए और शेष राशि को आपस में बाट लिए गया। आरोपी के निशानदेही पर लूट की रकम 1000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी शहजोर अली को गिरफ्तार किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें