ब्रेकिंग

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

सूचना

: जिला अस्पताल मे जांच की गई 2388 सिकल सेल मरीजों की सालोबलिटी...सैकड़ो मरीजो का किया गया सफल उपचार

Admin

Thu, Dec 15, 2022

सूरजपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यहां  जिला अस्पताल में ओ.पी.डी. नं. सात में सिकल सेल प्रबंधन यूनिट की स्थापना की गयी है। जहां सिकल सेल से संबंधित समस्त मरीजों की जांच करते हुए उनको निःशुल्क दवाई प्रदान की जा रही है। जिसमें बड़े सिकल वाले मरीजों को हाइड्रोक्सीयूरिया गोली देने से उनको बार-बार खून चढ़ाने तथा दर्द के कारण भर्ती होने की जरूरत कम हो जाती है। सिकल सेल यूनिट में अभी तक 2388 लोगों का सिकल सेल की सालोबलिटी जांच की गयी, जिसमें से 100 मरीज बड़े सिकल सेल के पाये गये तथा 314 मरीज छोटे सिकल के पाये गये। समस्त मरीजों को एक माह की दवाई निःशुल्क देते हुए फॉलोअप के लिये बुलाया जाता है। राज्य शासन के मंशा अनुरूप जिला चिकित्सालय में सिकल सेल की स्थापना होने के बाद  संबंधित मरीजों को उचित प्रबंधन देते हुए उनकी काउंसलिंग की जा रही है, जिससे जिले के समस्त लोगों में हर्ष व्याप्त है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एस. सिंह ने जिले के समस्त लोगों से अपील किया है कि सिकल सेल से संबंधित समस्त मरीज सिकल सेल प्रबंधन में आकर अपना उचित ईलाज करा सकते हैं। इस यूनिट के सफल संचालन हेतु सिकल सेल संस्थान रायपुर के मार्गदर्शन तथा संगवारी संस्था का भी मार्गदर्शन मिल रहा है, इसके साथ ही साथ जिला चिकित्सालय से डॉ. दीपक जायसवाल नोडल अधिकारी एनसीडी, डॉ. अजीत दीवान तथा डॉ. राजेश पैकरा के साथ-साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक  गनपत नायक तथा जिला चिकित्सालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी का विशेष योगदान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें