ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, विभिन्न खेल कौशल का दिया जा रहा प्रशिक्षण...

Admin

Wed, May 28, 2025

सूरजपुर.   संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन एवं कलेक्टर एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले में किया जा रहा है, जिले चयन खेल अभ्यास केन्द्र में भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के साथ ही साथ समस्त खेल संघ के द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 मई से प्रारंभ है जो 14 जून तक किया चलेगा। 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर व जूनियर वर्ग के बालक व बालिका प्रशिक्षणार्थी भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 एवं सायं 05 से 07 बजे तक आयोजित हो रहा है, जोकि पूर्णतः निःशुल्क है, शिविर के समापन अवसर पर 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खेल विधाओं के प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्रशिक्षक द्वारा दिये जा रहे जैसे- नरेश कुमार कुशवाहा एथलेटिक्स, शोमेश सिंह लामा बैडमिंटन, रामबहादूर लामा फुटबॉल, चन्दन चौहान कराटे, लालजी यादव वुशू, आकाश सोनी ताईक्वांडो, राजनाथ गुप्ता वॉलीबाल, सहदेव रवि व सिमांचल त्रिपाठी कबड्डी, बालेन्द्र साहू खो-खो खेल एवं वेदराम स्विमिंग, का प्रशिक्षण इनके द्वारा प्रतिदिवस दिया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें