ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में रामानुजनगर बना विजेता... श्री राम का आदर्श चरित्र रहा प्रेरणाप्रद...

Admin

Wed, Feb 8, 2023

सुरजपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा सतत विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन में सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमे विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम मांजा की रामायण मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त दल को 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदाय किए। विजेता रामायण मंडली को राज्य स्तरीय स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए श्री सिंह ने कहा कि सभी 6 विकासखंड के मंडलियों का प्रस्तुतिकरण सुनने का अवसर मिला सभी ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों की अपने प्रसंगानुसार अच्छी प्रस्तुति दी। वास्तव में श्रीराम का आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करता है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने सभी रामायण मंडली के प्रतिभागियों को शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला के विजेता टीम 16 से 18 फरवरी राजिम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होगें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें