ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: जिले के 12 खिलाड़ियों का ’’नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट 2024’’ में हुआ चयन,

Admin

Mon, Feb 12, 2024

विशाल पटेल✍️

सूरजपुर /12 फरवरी 2024/ जिले के 12 खिलाड़ी ’’नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट 2024’’ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। 24 दिसंबर 2023 को स्तरीय नेशनल जूनियर एथलेटिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2024 में हुआ है। जिसका आयोजन 16 से 18 फरवरी 2024 तक गुजरात के अहमदाबाद शहर में होना है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन जिला एथलेटिक्स संघ सूरजपुर के माध्यम से हुआ । खिलाड़ियों का नाम क्रमशः संध्या सिंह, सोनाली राजवाड़े, नैना देवांगन, जिशांत, दिव्यांशु साहू, आदित्य कुमार राजवाडे, अभिषेक राजवाड़े, दिव्यांशी राजवाड़े, शुभम शांडिल्य, दुर्गेश राजवाड़े है। कोच के रूप में शिव मनोरथ राजवाड़े एवं मैनेजर के रूप में नरेश कुमार कुशवाहा भी टीम का हिस्सा बनेंगे जिला एथलेटिक्स संघ सूरजपुर द्वारा 13 फरवरी 2024 शाम 11ः00 बजे अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस से टीम रवाना होगी एवं बिलासपुर से अहमदाबाद के लिए सुबह 8ः30 बजे से रवाना होंगी। इन खिलाड़ियों को आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा ट्रैक सूट भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर एथलेटिक्स संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें