ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: जिले में चयनित एफ.आर.ए आदर्श ग्राम में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित...

Admin

Thu, Jun 1, 2023

सूरजपुर.  जिले के समस्त 06 विकासखण्डों भैयायान में बुंदिया, ओड़गी में जाज, प्रतापपुर खडगवांकला, प्रेमनगर में तारा, रामानुजनगर में बरबसपुर एवं सूरजपुर में सोनवाही ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में चयन किया गया है। जिसमें 2692 परिवार निवासरत है। इन ग्रामों में 819 हितग्राहियों को रकबा 463.793 हेक्टयर भूमि का व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, विभिन्न प्रायोजनों हेतु 22259.956 हेक्टेयर सामुदायिक वन अधिकार पत्र एवं 05 रकबा 3378.57 हेक्टयर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदाय किया गया है। चयनित ग्रामों के 529 वन अधिकार पत्र हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदाय किया गया है। जिसमें से 320 हितग्राहियों का मनरेगा अन्तर्गत विभिन्न कार्य स्वीकृत किया जाकर राशि  244.92 रूपये लाख भुगतान किया गया है। 112 वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को कृषि ऋण के रूप में राशि 9.86 लाख प्रदाय किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अन्तर्गत 109 वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को राशि 13.5 लाख से लाभान्वित किया गया है। चयनित ग्रामों में 06 देवगुड़ी राशि 24 लाख का स्वीकृत किया जाकर देवगुड़ी निर्माण कराया गया है। धान खरीदी हेतु 141 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों का पंजीयन किया जाकर राशि 45.34 लाख भुगतान कर लाभान्वित किया गया है। कौशल विकास योजना अन्तर्गत कुल 157 वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जाकर 81 हितग्राहियों द्वारा स्वरोजगार स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें