ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: जिले में निरंतर चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान...

Admin

Wed, Jul 5, 2023

सूरजपुर.  आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत सूरजपुर जिले मे मतदाता जागरूकता अभियान को सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वीप नोडल सुश्री लीना कोसम के अध्यक्षता मे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। स्वीप नोडल अधिकारी द्वारा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीयों को शाला प्रवेश उत्सव में, हाट बाजारों में, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक, हरेली त्योहार कार्यक्रम में आयोजित कर मतदाता शपथ दिलाने के निर्देश दिये। कॉलेज, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 18 वर्ष से ऊपर पात्र विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण फार्म-06 भराकर मतदान हेतु सहभागिता करने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों को मतदाता जागरूकता हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम बनाकर अभियान में आयोजित करने के निर्देश दिये। इस हेतु कॉलेज, स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता कराकर मतदाताओं के मध्य प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। सभी पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत किये जाने के निर्देश दिये। जिसमें सूरजपुर जिले के सभी कॉलेजों के प्रोफेसर नोडल अधिकारी, सभी 6 विकासखंड के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, साक्षर भारत, एनसीसी, एनएसएस अधिकारी, दिव्यांग आइकन परमेश्वर यादव और स्वीप से जुडें नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें