ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: ज्वेलर्स दुकान में चोरी, नगदी सहित लाखो के जेवरात किये पार...

Admin

Mon, Jun 3, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. नगर में चोरों का आतंक बरकरार है बीती रात चोरों ने विकाश ज्वेलर्स में धावा बोलकर नगदी समेत 15 लाख की ज्वेलर्स ले उड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैयाथान रोड मंदिर पारा में विकास ज्वेलर्स दुकान संचालित है। बीती रात दुकान संचालक रात 9 बजे दुकान बंद करके गोपालपुर वाले घर में चला गया था जबकि उसके माता पिता दुकान वाले घर में ही थे। संचालक का पुत्र रात 10.00 बजे खाना देने आया था और चला गया, दुकान वाले घर में उसके माता पिता सोते है। सुबह उसे पता चला कि दुकान में चोरी हो गया है। संचालक की सूचना पर पहुँची पुलिस ने देखा कि दुकान का ताला टूट था एवं अंदर दराज का भी ताला टूटा हुआ समान बिखरा पड़ा था। हलाकि चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गया जिसमे पता चला कि दुकान में भोर में करीब 4-5 बजे तीन नकाबपोश चोर घुसे थे और दुकान में रखे 150 ग्राम सोना कीमती करीब 7 लाख 80 हजार, 3 किलो चाँदी समान नया पुराना कीमती करीब 2 लाख 50 हजार रूपये एवं नगदी रकम 4 लाख 20 हजार रूपये कुल 14 लाख 50 हजार को लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस की टीम जांच पड़ताल में लगी हुई है खोजी कुत्ता भी लाया गया जहाँ पर कुछ हासिल नही हुआ। फिलहाल ज्वेलर्स दुकान में हुई लाखो की चोरी से लोग भयग्रस्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें