ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: झाड़फुक देवारी में हुआ विवाद...कुल्हाडी से वार कर हत्या...

Admin

Tue, May 23, 2023

सूरजपुर. ग्राम कुसमुसी निवासी ओम प्रकाश पैंकरा ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी भतीजी उर्मिला पैंकरा जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है जिसका ग्राम केंवरा के शिवशंकर कुशवाहा से देवारी चल रहा था जो 22 मई के शाम को घर से काला रंग का बैग लेकर किसी को बिना बताए निकली थी जिसका शव आज ग्राम कोयलारी के सेंदरीनाला के पास खेत में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर मारना बताया। रिपोर्ट पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 302, 201 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। झिलमिली पुलिस प्रकरण की बारीकी से विवेचना करते हुए संदेही देवार शिवशंकर कुशवाहा को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि देवारी में लगने वाले खर्च को मांगने पर मृतिका के द्वारा देने से इंकार कर दिया गया इसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ और अपने साथ लाए कुल्हाडी से प्रहार कर मृतिका की हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतिका का बैग बरामद कर आरोपी शिवशंकर कुशवाहा पिता स्व. धर्मजीत कुशवाहा उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम केंवरा सतीचौक, थाना झिलमिली को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें