ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: ट्रेलर वाहन के टायर चोरी करने व खरीदने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Jul 16, 2023

सूरजपुर. अम्बिकापुर निवासी कुलवीर सिंह ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5035 को चालक राजेश पैंकरा चला रहा था, 12 जुलाई ट्रेलर कुरूवां मोड़ पर लावारिश हालत में मिला जिसमें लगा 2 नग नया टायर ट्यूब सहित नहीं था, चालक राजेश के द्वारा चोरी करने का संदेह व्यक्त किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 407, 381, 411 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि अम्बेडकर चौक विश्रामपुर में एक टायर पंचर दुकान में 2 व्यक्ति आपस में टायर खरीदी बिक्री की बात को लेकर विवाद कर रहे है। सूचना पर ने दबिश देकर राजेश पैंकरा पिता घुरसाय उम्र 36 वर्ष निवासी कन्दरी, थाना चांदो, जिला बलरामपुर व अनिल सोनवानी उर्फ सोनू पिता रामस्वरूप उम्र 31 वर्ष निवासी सतपता को पकड़ा। पूछताछ पर राजेश ने बताया कि टेªलर वाहन का 2 नग नए टायर को 10 हजार रूपये में सोनू टायर दुकान के अनिल सोनवानी को बिक्री किया है। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 2 नग नए टायर ट्यूब सहित कीमत करीब 50800 रूपये को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर सी.पी.तिवारी व उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें