ब्रेकिंग

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

सूचना

: डीएफओ पंकज कुमार कमल ने किया पदभार ग्रहण...

Admin

Mon, Aug 7, 2023

सूरजपुर. वन मंडल में राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद आईएफएस पंकज कुमार कमल ने सूरजपुर जिला वनमंडलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर विधिवत वन मंडल के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दरम्यान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय का निरीक्षण किया है। अपने कक्ष में उन्होंने सभी उप वनमंडलाधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारियों की मौजूदगी में योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति से संबंधित गतिविधियों से रूबरू होकर सूरजपुर उप वनमंडलाधिकारी अनिल सिंह के साथ वन परिक्षेत्र अंतर्गत खोखनिया नाला का भ्रमण कर जलभराव सहित अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। ज्ञात हो की वर्ष 2016 बैच के आईएफएस अधिकारी पंकज कुमार कमल इससे पूर्व सरगुजा वन मंडलाधिकारी, सामाजिक वानिकी एवं अनुसंधान वन मंडल बिलासपुर में वनमंडलाधिकारी बतौर अपनी सेवाएं दी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें