ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ढ़ाबा से 66 लीटर महुआ शराब के साथ 12 पाव अंग्रेजी शराब जप्त...एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Mar 29, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. चंदौरा पुलिस ने ढ़ाबा से 17 किलो मादक पदार्थ डोडा, 66 लीटर महुआ शराब व 12 पाव अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते दिन चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि काबेरी ढ़ाबा के संचालक अजय कुमार ग्राम घाट पेण्डारी अपने ढ़ाबा स्टोर रूम और काउन्टर टेबल के पास अवैध मादक पदार्थ डोडा एवं शराब रखकर ढ़ाबा में आने-जाने वालों को बिक्री कर रहा है। सूचना पर चंदौरा पुलिस काबेरी ढ़ाबा पहुंची जहां विधि के अनुसार मुस्तैदी से ढ़ाबा की घेराबंदी कर ढ़ाबा की तलाशी ली गई जहां से 17 किलो मादक पदार्थ डोडा जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख रूपये, पानी बॉटल व प्लास्टिक के जरकिन में रखा 66 लीटर महुआ शराब कीमत 9900 रूपये तथा 12 पाव गोवा विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1440 रूपये कुल कीमत 1 लाख 11 हजार 340 रूपये का जप्त कर धारा 15 एनडीपीएस एक्ट तथा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी अजय कुमार पिता रामाशंकर यादव 42 वर्ष निवासी घाटपेण्डारी थाना चंदौरा को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें