ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: थोक व्यापारियों, ट्रेडर्स और मिलर्स पर छापा आज भी...57 लाख का धान जब्त...कोचिये व बिचौलियों में हड़कंप....मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही...

Admin

Sun, Jan 14, 2024

सूरजपुर.   कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा अनाज के थोक व्यापारियों, ट्रेडर्स और मिलर्स पर छापामार आज भी जारी रही। शनिवार शाम तक मंडी अधिनियम के तहत 1274 क्विंटल धान की जप्ति की कार्यवाही की गयी। जिसकी क़ीमत 27 लाख 83 हज़ार रूपये अनुमानित है। आज थोक व्यापारी पूनम चंद कोयल के यहां 26 क्विंटल, सुशील कुमार अग्रवाल के यहां 21 क्विंटल, ओम राईस प्रोडक्ट्स में 240 क्विंटल, जिंदल एग्रो प्रोडक्ट में 224 क्विंटल, कृष्णा एग्रो प्रोडक्ट्स 280 क्विंटल एवं एग्रो राइस मिल में 483 क्विंटल के धान की जब्ती की गई। प्रशासन की कार्यवाही से धान की अवैध खरीदी बिक्री करने वाले कोचिये व बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन और अफरा-तफरी करने वाले कोचिये व बिचौलियों पर सख्ती करने के साथ ही जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में लगातार कड़ी मॉनिटरिंग करने के लिए सभी जिला नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिया गया है।

57 लाख का धान जब्त,31 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही...

मंडी और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमने अनाज के थोक व्यापारियों एवं ट्रेडर्स के यहाँ छापामार कार्यवाही करते हुए मंडी अधिनियम के तहत 2591 क्विंटल धान की जप्ति की कार्यवाही की गयी है। जिसकी क़ीमत 56 लाख 56 हज़ार रूपये है। प्रशासन की इस कार्यवाही से धान की अवैध खरीदी बिक्री करने वाले कोंचीयो व बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई में खाद्य अधिकारी विजय किरण, सहायक खाद्य अधिकारी संदीप भगत, खाद्य निरीक्षक नीतीश कुमार, उप पंजीयक जी एस शर्मा, सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी मंडी सचिव रामधनी भगत, दीपक कुमार आदि शामिल थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार यह कार्यवाही  31 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई सक्षम फूड इंडस्ट्री महामाया राइस, इंडस्ट्रीज मित्तल राइस प्रोडक्ट, अमन फ्लोर गोयल इंडस्ट्रीज  राइस मिल एवं  सौम्या ट्रेडर्स राम अनुग्रह उपाध्याय थोक अनाज विक्रेता के यहां की गई है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें