ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दो दिन में 115203 लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में दर्ज कराई उपस्थिति...

Admin

Tue, Dec 19, 2023

सूरजपुर.  विकसित भारत संकल्प यात्रा तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर तक की स्थिति में 1 लाख 15 हजार 203 लोगों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अपनी दर्ज करायी गई। जिसमें 62 हजार 298 महिलायें और 52 हजार 372 पुरूष शामिल हुये। आने वाले समय में 02 पाली में प्रति दिवस 10 शिविर का आयोजन लगातार होना है। इन शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजना से जुड़ने के लिए लोग पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा और व्यापक स्तर पर  प्रचार प्रसार व मुनादि का कार्य कराया जा रहा है।

केदारपुर के सरपंच सम्मानित...

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जनपद पंचायत-प्रेमनगर ग्राम पंचायत केदारपुर के सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह को ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयास एवं योगदान हेतु मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिंगारों बाई एवं उपाध्यक्ष तुलसी यादव के द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

मेरी कहानी मेरी जुबानी...
जनपद पंचायत-भैयाथान के ग्राम पंचायत-पलमा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायत नरकालों निवासी फुलचंद एवं पलमा निवासी राजेन्द्र ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय का लाभ मिलने एवं  प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में प्राप्त होने पर प्रशन्नता व्यक्त किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चंद्रमेढ़ा में आयोजित शिविर में पहाड़ अमोरनी निवासी चंदन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त व्यक्तिगत शौचालय का लाभ मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया, अब उनके परिवार के सभी सदस्य शौचालय का उपयोग करते है। जिससे उन्हें बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिला है। उन्होने वहा उपस्थित ग्रामीणों से भी आग्रह किया की सभी ग्रामीण अपने घर में बने शौचालयों का उपयोग करें एवं ग्राम को स्वच्छ एवं बीमारी मुक्त रखने में सहयोग प्रदान करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें