ब्रेकिंग

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

सूचना

:  धान उपार्जन केंद्रो का किया निरीक्षण...

Admin

Tue, Nov 21, 2023

सूरजपुर.    कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण किया है। उन्होने आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केन्द्र देवनगर व चन्दरपुर में चल रही धान खरीदी का अवलोकन कर और धान बेचने आये किसानों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र में खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाए पुख्ता है कि नहीं इसका जायजा लिया। उन्होंने बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी का मुआयान भी किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं समिति प्रंबधक को आवष्यक दिषा निर्देश दिये है 01 नवंबर से 31 जनवरी तक किसानों से धान खरीदी किया जाना हैं, जिसमें कुछ धान खरीदी केंद्रो में धान खरीदी की शुरूआत आज से हुई। इसके अंतर्गत आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केन्द्र देवनगर व चन्दरपुर भी शामिल थे। कलेक्टर ने किसानों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित किसानों को माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया। उन्होंने किसानों से धान के किस्मों और पैदावार के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही जैविक खेती पर भी चर्चा की और आगामी फसलों में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 54 धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए 55291 किसानों ने 80173 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया है। किसानों को सुविधा पहुँचाने की दृष्टि से जिला प्रशासन की अनुशंसा पर जिले में 2 नये खरीदी केंद्र कुरिडीह और सांवारावां में खोले गए हैं। इस वर्ष बायोमेट्रिक आधार पर धान खरीदी की जा रहा है, जिसके तहत धान बेचने आये किसान के अंगूठे या ऑयरिस से उसकी पहचान कर सत्यापन ऑनलाइन किया जा रहा है।       

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें