ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: नशीली इंजेक्शन के साथ नाबालिक सहित 3 गिरफ्तार... 4 लाख ज्यादा कीमत की नशीली इंजेक्शन व कार बरामद...नशे के सौदागरो होगी सम्पत्ति कुर्क- पुलिस अधीक्षक

Admin

Sat, Jul 22, 2023

सूरजपुर. पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला के दिशा-निर्देशन में सूरजपुर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक होण्डई कार क्रमांक जेएच 01 एचए 2070 में कुछ लोग नशीली दवाई लेकर बिक्री करने कोरिया की ओर जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस ने ग्राम पचिरा में घेराबंदी कर कार सहित आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एविल इंजेक्शन 200 नग, टीजेसिक इंजेक्शन 750 नग कुल 950 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 4 लाख 75 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन व घटना में प्रयुक्त कार जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी खुशबू खातून पति मंसूर अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी निवासी दलेली, थाना मेडाल, जिला गढ़वा झारखण्ड, शबनम निशा पिता जसीम खान उम्र 25 वर्ष हालमुकाम बचरापोड़ी, थाना खड़गवां, जिला एमसीबी तथा 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी और जो नशे के सौदागर है उनकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी |इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई दिनेश राजवाड़े, सुनीता भारद्धाज, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, आरक्षक रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, राधेश्याम साहू, महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, चंदा भास्कर व अलका टोप्पो सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें