ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नशीली दवा सप्लाई करते 2 नाबालिक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Dec 8, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. प्रतापपुर पुलिस के द्वारा नशीली दवाईयों के परिवहन की सूचना पर दबिश देकर मोटर सायकल सहित 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालकों को पकड़ा और पूछताछ के आधार पर नशीली दवाई सप्लायर एक व्यक्ति को भी धर दबोचा है।
दिनांक 06 दिसम्बर को प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो लोग बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डीई 0102 से अवैध नशीली दवाई लेकर जरही से प्रतापपुर की ओर आने वाले है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम केंवरा में घेराबंदी लगाया जहां उक्त मोटर सायकल में 2लोग आते दिखे जिन्हें रोकते हुए मोटर सायकल सहित दो विधि विरूद्ध संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया जिनके पास से 30 नग नशीली कफ सिरप, 48 नग कैप्सूल एवं 60 नग टेबलेट जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 15 हजार रूपये है। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि नशीली दवाईयों को नमनाकला अम्बिकापुर निवासी निमिष गुप्ता से खरीदकर लाए है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी निमिष गुप्ता पिता मोहनलाल गुप्ता, उम्र 44 वर्ष निवासी केशवगंज, थाना- सागर, जिला-सागर मध्यप्रदेश, वर्तमान निवासी नमनाकला थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा (छ.ग.) को पकड़ा। पूछताछ पर उसने नशीली दवाई की सप्लाई करना स्वीकार किया। मामले में नशीली दवाई व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले के 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालकों को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें