ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, 23 किलो गांजा जप्त...2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Wed, Oct 18, 2023

सूरजपुर. ओड़गी पुलिस ने 23 किलो गांजा जप्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है . पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बसकर का महादेव गांजा लेकर ग्राम धरसेड़ी कुदरीपारा में ग्राहक का इंतजार कर रहा है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए धरसेड़ी कुदरीपारा में घेराबंदी कर महादेव पिता स्व. रामदयाल 59 वर्ष ग्राम बसकर, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो 110 ग्राम गांजा जप्त किया गया। कड़ी पूछताछ पर उसने बताया कि धरसेड़ी निवासी दिलीप के द्वारा गांजा लाकर दिया है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दिलीप पिता जीतू विश्वकर्मा 35 वर्ष ग्राम धरसेड़ी, थाना ओड़गी को पकड़ा जिसने बताया कि 1 अन्य व्यक्ति के द्वारा गांजा लाकर दिया था जिसे 1 व्यक्ति के घर पर छुपाकर रखे मादक पदार्थ गांजा में से बिक्री हेतु महादेव को देना बताया जिसके निशानदेही पर 21 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मामले में कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा कीमत करीब 6 लाख 93 हजार 3 सौ रूपये का बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी महोदव व दिलीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें