ब्रेकिंग

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

सूचना

: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही... गांजे की तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार...

Admin

Tue, Aug 8, 2023

सूरजपुर. जिले के थाना जयनगर पुलिस ने अंतर्राज्जीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा कीमत 2 लाख 40 हजार व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा स्कूटी वाहन जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई है। सोमवार को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राउरकेला-अम्बिकापुर होते हुए अर्न्तराज्जीय गांजा तस्कर मोटर सायकल से गांजा बिक्री करने मनेन्द्रगढ़ तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने जयनगर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर एक मोटर सायकल व एक स्कूटी सहित 3 व्यक्ति गुलजार सिंह पिता जोगिन्दर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी गोपबंधूपल्ली राउरकेला, थाना प्लांट साईट, जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा, रंजन नाथ पिता लक्ष्मण नाथ उम्र 22 वर्ष, निवासी राउरकेला, थाना उदितनगर, जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा व विक्रम सिंह पिता दिनदयाल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी लहुनीपाड़ा, जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 12 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रूपये का पाया। पुलिस ने गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल व स्कूटी जप्त कर अपराध क्र. 172/23 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें