ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: नेत्रदान है महादान है...लखनपुर के अग्रवाल समाज द्वारा स्व. श्री रामेश्वर दास का मरणोपरांत नेत्र दान किया...

Admin

Sat, Oct 5, 2019

राजेश सोनी

अम्बिकापुर- मेडिकल कॉलेज संबद्ध शासकीय चिकित्सालय, नेत्र विभाग अम्बिकापुर के चिकित्सक दल के द्वारा 4 अक्टूबर 2019 को विकासखण्ड लखनपुर के स्व. श्री रामेश्वर दास का नेत्र निकाल कर नेत्र बैंक सिम्स बिलासपुर रवाना किया गया। लखनपुर विकासखण्ड के अग्रवाल समाज द्वारा स्व. श्री रामेश्वर दास का मरणोपरांत नेत्र दान किया था। इस पुनित कार्य में नेत्र विभाग के डॉ. संतोष एक्का सहायक प्राध्यापक, डॉ. अभिजित जैन एवं नेत्र सहायक अधिकारी श्री एस.के.वर्मा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नेत्रदाता परिवार के सदस्य उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस. सिसोदिया ने बताया कि नेत्रदान मृत्युउपरांत 6 घंटे के भीतर नेत्रदान किया जा सकता है। नेत्रदान महादान है, हमसब मिलकर अभियान को सफल बनावें एवं कार्नियल जनित अंधत्व को सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ से दूर भगायें। नेत्र दान करने से भविष्य में दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को इस नेत्रदान से दृष्टि प्राप्त होगी |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें