ब्रेकिंग

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

सूचना

: <strong>पत्रकार</strong> सुरक्षा कानून पूरे देश मे लागु हो...2 अक्टूबर 2023 गुजरात के पोरबंदर से दिल्ली तक यात्रा निकाली जायेगी-ज़िग्नेश कालावाडिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

Admin

Thu, Dec 15, 2022

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय बैठक छत्तीसगढ़ मे सम्पन्न हुई:- गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)*पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर निकलने वाली यात्रा 20 राज्यों से होकर गुजरेगी जिसमे सभी पत्रकार संगठनों,पत्रकारों से समर्थन जुटायेगी ।*पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत का दिल्ली मे अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।*

सारंगढ़. राष्ट्रीय बैठक छत्तीसगढ़ की पान पानी पायलगी की भूमि सारंगढ़ मे समापन्न हुइ देश के कई राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए।  देश में पत्रकारों की एक सूत्रीय  पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अगले वर्ष दो अक्टूबर 2023 को पोरबन्दर गुजरात से दिल्ली तक की दस हजार किमी लम्बी यात्रा निकालेगी। रविवार को सारंगढ़ के टमटोरा पर्यटन केन्द्र परिसर में सम्पन्न एबीपीएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के बड़े व केन्द्र सरकार के श्रम संसाधन मंत्रालय द्वारा पंजीकृत संगठन एबीपीएसएस के लगभग एक दर्जन प्रतिनिधि पत्रकार हितार्थ देश के बीस राज्यों से होकर पत्रकार सुरक्षा यात्रा निकलेंगे जिसका नेतृत्व वे खुद करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग दो महीने तक अनवरत चलने वाले उक्त यात्रा के माध्यम से देश के पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के समापन के पश्चात दिल्ली में देश भर से हजारों पत्रकारों को इकट्ठा कर रैली तथा अनिश्चित कालीन आंदोलन का आगाज किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह को एबीपीएसएस का प्रदेश संयोजक बिहार मनोनीत किया गया। प्रदेश संयोजक मनोनीत किये जाने के बाद मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि बिहार के सभी जिलों व प्रखंडों में पत्रकारों की बैठक आयोजित करके फरवरी महीने तक संगठन का नया स्वरूप तैयार कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान ने बताया कि फरवरी महीने में महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा सभी राज्यों के प्रदेश आध्यक्षों पत्रकारों की बैठक आयोजित कर पत्रकार सुरक्षा यात्रा की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में राकेश प्रताप सिंह परिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,महफूज खान राष्ट्रीय महासचिव, गोविंद शर्मा (प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़) रत्नाकर त्रिपाठी राष्ट्रीय महासचिव, बीरबल शर्मा राष्ट्रिय सचिव, अजय परमार(प्रदेश अध्यक्ष गुजरात) , शेख रईस ,जीतु भाई,तथा डॉ बसन्त सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें