ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना अंतर्गत बच्चों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड– समस्त छुटे हुए बी.पी.एल. एवं ए.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज ,

Admin

Mon, Feb 26, 2024

विशाल पटेल✍️

सूरजपुर/26 फरवरी 2024/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना का मकसद, कोविड महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, इस योजना के जरिये बच्चों को स्वास्थ्य बीमा के जरियें बेहतर जीवन दिया जा रहा है, साथ ही उन्हें शिक्षा के जरियें सशक्त बनाया जा रहा है। 23 साल की उम्र तक पहुंचने पर वित्तीय सहायता के जरिये बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सूरजपुर जिले के प्रभावित बच्चों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर का प्रावधान शामिल है, जिसमें आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई योजना के तहत जिले में 5 ऐसे बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जिनके माता-पिता कोरोना महामारी के दौरान मृत्यु हो गई। उन समस्त बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत के द्वारा इन बच्चों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें