ब्रेकिंग

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सूचना

: पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले 2 और आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Thu, Aug 31, 2023

सूरजपुर. दिनांक 29.08.2023 के रात्रि में चौकी बसदेई के पुलिसकर्मी पर ग्राम खड़गवां के लोगों के द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में एएसआई मानिकदास की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सूरजपुर में धारा 147, 148, 149, 186, 332, 333, 353, 307, 294, 506, 323 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इस घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की टीम लगी हुई थी।आज पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी कांशीराम बियार पिता हरिकेसर बियार उम्र 57 वर्ष एवं महेंद्र बिहार पिता स्वर्गीय भोलाराम बियार उम्र 45 वर्ष निवासी खडगवां, चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें