ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: पुलिस ने 6269 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 19 लाख 46 हजार 3 सौ रूपये वसूल की समन शुल्क...

Admin

Wed, May 1, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तथा सड़क हादसों से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। माह अप्रैल 2024 में जिले की पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले 6269 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 19 लाख 46 हजार 3 सौ रूपये का समन शुल्क वसूल किया है।थाना-चौकी प्रभारी सहित यातायात पुलिस के द्वारा माह अप्रैल में विभिन्न चौक-चौराहों, अंर्तराज्जीय व जिले की सरहदी क्षेत्र में स्थित बैरियर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 6269 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 19 लाख 46 हजार 3 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने वाहन चालकों से अपील किया है कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, अपने नाबालिक बच्चों को कभी भी वाहन न दे जब-तक वे 18 वर्ष के न हो जाये व परिवहन विभाग से वाहन चलाने का वैध लायसेंस न बना ले। दोपहिया में तीन सवारी न चले, बिना हेलमेट देपहिया वाहन न चलाए, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन न चलाए नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दुर्घटना से देर भली-जीवन अनमोल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें